कासगंज: ततारपुर के समीप हजारा नहर में मिले दो शवों की हुई शिनाख्त, दोनों नई हवेली के रहने वाले निकले
ढोलना थाना क्षेत्र के ततारपुर के समीप हजारा नहर में मिले दो अज्ञात लोगों के शवों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 22 वर्षीय संदीप पुत्र सुंदर और 10 वर्षीय देव पुत्र अरविंद लोधी निवासी नई हवेली सहावर गेट के रूप में हुई है। परिजनों ने आज शनिवार को दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना 112 नंबर पर दी थी।