लोहरदगा: लोहरदगा ललित नारायण स्टेडियम में कराटे खिलाड़ियों का सम्मान, बेल्ट व प्रमाण-पत्र पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे।
एस.एस. स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन एवं शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार सुबह लगभग 9 बजे लोहरदगा के ललित नारायण स्टेडियम में कराटे खिलाड़ियों के बीच बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्रेडिंग परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को नई बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।