बीरपुर: बाज़ार में जलजमाव से राहगीरों दुकानदारों व स्थानीय लोगों को बढ़ी परेशानी
वीरपुर बाज़ार में बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। समुचित जल निकासी व्यवस्था के अभाव में हल्की बारिश के बाद ही मुख्य सड़क और आसपास की गलियों में घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को शाम करीब पांच बजे बाजार आने वाले लोगों को जलभराव से परेशानी।