गुना नगर: भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, कहा- राष्ट्र सेवा ही प्राथमिकता
गुना में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 23 मई को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान मंत्री प्रदुमन तोमर ने कहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे कैसे। अनुशासन में रहना है अनुशासन के साथ राष्ट्र सेवा ही हमारी और पार्टी की प्राथमिकता है।