कहरा: बनगांव थाना क्षेत्र के बनबद्धा टोला बांस बिट्टी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की
Kahara, Saharsa | Sep 23, 2024 बनगांव थाना क्षेत्र के बनबद्धा टोला बांस बिट्टी के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही 1 कारोबारी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आज सदर थाना परिसर में साइबर DSP अजीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार शराब कारोबारी का नाम जयप्रकाश जो की शामली उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।