कहरा: सौरबाजार थाने के सिपाही और ड्राइवर की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल, बेकसूर युवक की बेरहमी से पिटाई
Kahara, Saharsa | Sep 23, 2024 सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौक समीप इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम कर रहे युवक को सौरबाजार थाना के सिपाही और ड्राइवर के द्वारा पिटाई करने का वीडियो सामने आया है वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सौरबाजार थाना की गस्ती गाड़ी से उतर कर दो सिपाही और एक ड्राइवर दुकान में काम कर रहे युवक चंद्रभूषण कुमार की बेरहमी से बिना किसी कसूर के पिटाई कर रहे हैं।