गोरखपुर: फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाने वाले गैंग के 4 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
गैंग लीडर आर्थक प्रताप सिंह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हत्या का प्रयास जैसे जघन्य अपराध करता है।गैंग के सरगना एवं गैंग के अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है,जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं अपराधों पर अंकुश लगाते के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई।