औरैया: एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में जालौन रोड पर अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया गया, लगाया गया ₹5 लाख 85 हजार का जुर्माना
जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और अनियमित परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार रात 12:30 बजे से 02 बजे तक औरैया-जालौन रोड सहित विभिन्न स्थानों पर एक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया। उनके साथ कोतवाली औरैया का पुलिस ब