गुना नगर: पुराना कलेक्ट कार्यालय से एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, कोतवाली थाना में कराई शिकायत दर्ज
गुना में पुराना कलेक्ट्रेट कार्यालय से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। फरियादी राधेश्याम श्रीवास्तव निवासी विकास नगर ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस को बताया, पुराना कलेक्ट कार्यालय के बाहर बाइक खड़ी करके पार्क में चला गया था। 1 घंटे बाद वापस आकर देखा तो बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला जांच में लिया है।