गुना नगर: ग्राम कालीभोट निवासी रामलाल भील स्थाई वारंटी गिरफ्तार
आचार संहिता लगने के बाद, ऐसे वारंटियों को पकड़ा जा रहा है, जो लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं। फतेहगढ़ थाने में रामलाल भील निवासी ग्राम कालीभोंट पर आबकारी एक्ट के 6 साल पुराने मामले में फरार वारंटी को पुलिस ने पकड़ा। आरोपी न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहा।