लाडपुरा: कोटा के दशहरा मेले में रामलीला में श्रीराम बारात से वनगमन तक भक्ति, उल्लास और करुणा का अद्भुत समागम
Ladpura, Kota | Sep 28, 2025 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के अंतर्गत दशहरा मैदान, कोटा के श्रीराम रंगमंच पर चल रही रामलीला का छठा दिन शनिवार व रविवार मध्य रात 12 बजे दर्शकों के लिए भावनाओं, भक्ति और सांस्कृतिक गौरव का अनुपम अनुभव लेकर आया। मंचन के क्रम में श्री राघवेन्द्र कला संस्थान के कलाकारों द्वारा शनिवार को श्रीराम बारात, श्रीराम विवाह, कोप भवन और वनगमन जैसे महत्त्वपूर्ण प्रसंगों से