लाडपुरा: कोटा ग्रामीण: कैथून पुलिस ने लाडपुरा पुलिया से युवक को 342 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी
Ladpura, Kota | Sep 27, 2025 कोटा ग्रामीण: कैथून पुलिस ने 342 ग्राम गांजे सहित युवक को दबोचा जिला कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि विशेष अभियान के तहत थाना कैथून क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महेश पुत्र बंकट बिहारी (उम्र 21 वर्ष), जाति धाकड़, निवासी अरलिया जागिर थाना कैथून को गिरफ्तार किया