बिंदकी: अमेना गांव में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि में कैंप लगाकर फाइलेरिया की जांच की
फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लाक क्षेत्र के अमेना ग्राम के पंचायत भवन में गुरुवार की रात 9:30 बजे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया की जांच के लिए कैंप लगाया गया।। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप के द्वारा फाइलेरिया की जांच आसानी से हो सकेगी।