हज़ारीबाग: हजारीबाग में रोजगार मेला, 223 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
हजारीबाग:हजारीबाग में रोजगार मेला, 223 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मेरू कैंप स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित रोजगार मेले में 223 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अभ्यर्थियों को “नागरिक देवो भव:” का मंत्र देते हुए शुभकामनाएं दीं।