शाहजहांपुर: ट्रक और कार के सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई तीन, छोटेलाल ने इलाज के दौरान लखनऊ में तोड़ा दम
दरअसल 9 फरवरी को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। गुरुवार सुबह घायल छोटेलाल ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन उनका पार्थिव शरीर शाहजहांपुर लाए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। सदर बाजार क्षेत्र के महमंद हद्दफ निवासी आनंद पाल अपनी बहन का तिलक लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे।