शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम बृहस्पतिवार रात घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर सरनाम सिंह यादव ने 681 वोट पाकर 153 मतों से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रत्याशी सतेंद्र प्रकाश शुक्ला को 528 वोट मिले। महासचिव पद पर राजेश उर्फ नंदकिशोर अवस्थी ने 500 वोट हासिल कर दीपक सक्सेना को 21 मतों से हराया।