इटावा: डींग गाँव में एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया, गंभीर हालात में सैफई PGI किया गया रैफर
Etawah, Etawah | Jul 29, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र के डींग गाँव के रहने वाले 35 वर्षीय सर्वेश पुत्र सुरेश चंद्र ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद हालात बिगड़ने पर उनके भाई संतोष ने उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। वहीं डॉक्टर ने बताया कि मरीज की स्थिति को गम्भीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैफई PGI के रैफर कर दिया हैं।