कोईलवर: बाइक चोरी केस में फरार गिधा निवासी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गिधा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे एक युवक को आरा धनुपरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गिधा थाना क्षेत्र के गिधा गांव निवासी रोहित कुमार पिता पिंटू ठाकुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बुधवार शाम करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया उक्त युवक पूर्व में दर्ज बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहा था।