अनूपगढ़: अनूपगढ़ के एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सुरेश राव ने बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र अधिकारियों की बैठक ली
अनूपगढ़ क्षेत्र में इन दिनों गर्मी काफी बढ़ रही है। बढ़ती गर्मी को मद्देनजर रखते हुए एसडीएम सुरेश राव ने आज बुधवार को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय में जलदाय विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। एसडीएम राव ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी दिनों में क्षेत्र में पेयजल का भंडारण सुनिश्चित किया जाए व निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाए।