अनूपगढ़: अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, विधायक शिमला नायक भी रहीं मौजूद
अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में आज बुधवार को दोपहर 2 बजे एसडीएम सुरेश राव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विधायक शिमला नायक, बीसीएमओ डॉक्टर दिनेश, अस्पताल प्रभारी डॉक्टर मुरलीधर कुमावत, डॉक्टर केएस कामरा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। एसडीएम में अस्पताल के स्टाफ को हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ओआरएस कॉर्नर शुरू करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।