शाजापुर: शाजापुर पहुंचे राजस्व करणसिंह मंत्री वर्मा, कल कलेक्ट्रेट में लेंगे समीक्षा बैठक
प्रदेश के राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा रविवार शाम को शाजापुर पहुंचे। विश्राम गृह पर विधायक अरूण भीमावद, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी सहित जनप्रतिनिधिगणों ने माला व पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री वर्मा का स्वागत किया। मंत्री वर्मा कल 12 अगस्त को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व महाअभियान की समीक्षा करेंगे। इसके बाद स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।