शाजापुर: शाजापुर के गोवर्धन नाथ मंदिर में भगवान को झुलाया झूला, किया आकर्षक श्रृंगार
शाजापुर के गोवर्धन नाथ मंदिर में श्रावण माह के उपलक्ष्य में भगवान गोवर्धन नाथ की झूला सेवा की जा रही है। इसके लिए मंदिर परिसर में आकर्षक झूला लगाया गया है। जिसमें भगवान को झूला झुलाया गया। साथ ही भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया।मंदिर पर विशेष पूजन अर्चन कर भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन किए गए। इसके बाद भगवान की महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।