शाजापुर: शाजापुर में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, कावड़ यात्रा का मुस्लिम समाज ने किया भव्य स्वागत
शाजापुर में देखने को मिली हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कावड़ यात्रा का मुस्लिम समाज ने किया भव्य स्वागत।प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रविवार को उज्जैन में महाकाल का अभिषेक करने के लिए शाजापुर से जय शिव कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा का स्थानीय छोटा चौक में मुस्लिम समाज द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे।