शाजापुर: दुपाड़ा पुलिस चाैकी क्षेत्र ग्राम पलासी में पानी में डूबने से एक युवक की
माैत
लालघाटी थाना क्षेत्र की दुपाड़ा पुलिस चाैकी के पलासी ग्राम में बने तालाब में डूबने से देवेंद्र पिता सूरजसिंह राजपूत की माैत हो गई।देवेंद्र रविवार सुबह बकरी चराने घर से निकला था। वह रोज दोपहर तीन बजे तक वापस आ जाता था। किंतु रविवार को वह शाम तक घर नही आया। जिस पर परिवार और गांव के लोग उसकी तलाश करने निकले। तभी तालाब के पास बकरिया दिखाई दीं।