शाजापुर: औदिच्य धर्मशाला में आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान के तहत महिलाओं की कार्यशाला का हुआ आयोजन
अखिल विश्व गायत्री परिवार-शांतिकुंज हरिद्वार की दिव्य प्रेरणा एवं गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर के मार्गदर्शन में औदीच्य धर्मशाला में आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान के तहत महिलाओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला में पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन द्वारा गर्भ-विज्ञान,संस्कारवान संतान के जन्म हेतु आवश्यक दिशाबोध,गर्भस्थ शिशु एवम माँ की उचित देखभाल की जानकारी दी।