ब्यौहारी: ब्यौहारी पुलिस ने चार महीने से फरार दुष्कर्म के आरोपी को चदनिया गांव से गिरफ्तार किया
पुलिस ने बताया की चार माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को चदनिया गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर कई धाराओं के तहत चार माह पहले मामला दर्ज किया था। घटना दिनाक से आरोपी फरार चल रहा था,जिसे मंगलावार की शाम 5 बजे गिरफ्तार किया गया है।