मंडला: मस्ती की पाठशाला: फन गेम्स और एरोबिक्स बने आकर्षण, इंडोर स्टेडियम में बच्चों का प्रशिक्षण
Mandla, Mandla | May 11, 2026 जिले में खेल, फिटनेस और सकारात्मक ऊर्जा का अनूठा संगम बनकर उभरा “आरोह-2026” ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर इन दिनों बच्चों और अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इंडोर स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित “मस्ती की पाठशाला” में प्रतिदिन बच्चों का उत्साह देखने लायक है। जिला खेल अधिकारी विकास खराडकर ने बताया कि 31 मई तक शिविर आयोजित होगा