फरसगांव: जुगानी कैम्प में हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, फरसगांव पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
NH-30 स्थित जुगानी कैम्प के विश्वास होटल के पास रविवार शाम 64 वर्षीय बुजुर्ग निखिल व्यापारी निवासी जुगानी कैम्प की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पैदल जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। फरसगांव थाना पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया है।