खलारी: मांडर कॉलेज के प्रिंसिपल को हाईकोर्ट का तलब, 7 अगस्त को पेश होने का निर्देश
झारखंड हाईकोर्ट ने मांडर कॉलेज के एक कर्मचारी की मृत्यु के पांच वर्ष बाद भी उनकी पत्नी अफसाना परवीन को मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान कॉलेज की ओर से कोई पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही भुगतान से संबंधित जानकारी दी गई। इस पर न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने मांडर थाना के माध्यम से...