जिला भर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शुक्रवार, 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। रेवाड़ी जिला स्तर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां व प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। एकता दौड़ में जिले के जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी विद्यार्थीगण भाग लेंगे।