महाराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना में रोहिण नदी में अज्ञात महिला का मिला शव
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना में शनिवार को रोहिण नदी में अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। शव दिखाई देने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि