बेरो: बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित बस्ती में मृतक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री
Bero, Ranchi | Mar 21, 2024 बेड़ो बस्ती निवासी मृतक रतनी उरांव के परिजनों से गुरूवार को पूर्व मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की मिले। परिजनों को ढांढस बंधाया और हर सुख दुख में साथ देने का भरोसा दिलाया। मौके पर बंधु तिर्की के साथ कांग्रेस पार्टी प्रखंड अध्यक्ष प्रो0 करमा उराँव, थाना प्रभारी नकुल शाह, पुनई उराँव, सोमरा लोहरा सहित कई लोग उपस्थित थे।