बेगूसराय: करबल्ला चौक के पास से 5 किलो गांजा के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
लाखो थाना की पुलिस ने करबल्ला चौक के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को एक मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से 05 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने रविवार की रात 08:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि लाखो थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.