बेगूसराय: तारा बरियारपुर के पास ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में स्कॉर्पियो चालक की हुई मौत, पांच लोग घायल
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो चालक की मौत हो गई ।जबकि स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग घायल हो गया जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि विष्णुपुर से सभी लोग बीती रात तकरीबन 10:00 बजे रोसरा जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।