बेगूसराय: ITI कैंपस में जिला नियोजनालय द्वारा 04 अक्टूबर को आयोजित होगा जॉब कैम्प, तैयारी पूरी
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 04 अक्टूबर को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां ऑपरेटर हेल्पर के 150 पदों पर बहाली की जायेगी. जॉब कैम्प की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. यह बातें रविवार को शाम 04:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने रविवार की शाम 04:00 बजे दूरभाष के माध्यम से कही.