बेगूसराय: विश्व हृदय दिवस पर महमदपुर में सेमिनार आयोजित, हृदय रोग विशेषज्ञ ने CPR के बारे में बताया
शहर के महमदपुर स्थित एम्स अस्पताल के हेड चिकित्सक डॉ रंजन कुमार चौधरी द्वारा रविवार की दोपहर 02:00 बजे बेगूसराय के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षकों के बीच एक जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया. जिसमें न सिर्फ हार्ट अटैक के कारणों के बारे में बताया गया बल्कि उसके लक्षण और उससे बचाव के तरीके पर भी विस्तार से बताया गया.