मंझनपुर: पश्चिम शरीरा में पुलिस ने किया पैदल गश्त, गली-मोहल्ले में सुरक्षा का अहसास, असामाजिक तत्वों में हड़कंप
कौशाम्बी जनपद में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस टीम ने कस्बा पश्चिम शरीरा के भीड़भाड़ व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सघन पैदल गस्त की।