फतुहा: बुद्धदेव चक हाल्ट के पास राजगीर पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने दो युवकों से मारपीट कर उन्हें किया घायल
Fatwah, Patna | Apr 21, 2026 बुद्धदेव चक हाल्ट के पास राजगीर पैसेंजर ट्रेन में 5-6 की संख्या में रहे बदमाशों ने दो युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।एक युवक को बदमाशों ने सिर फोड़ दिया है युवक पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पटना सिटी एलसीटी घाट निवासी राजू प्रसाद गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र ऋषभ राज है। घायल ऋषभ राज को फतुहा सीएचसी में इलाज कराया गया है। रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।