कैराना: कैराना में नगरपालिका के लाइनमैन के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, वीडियो हुआ था वायरल
Kairana, Shamli | May 18, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी नगरपालिका के लाइनमैन मुबारिक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि गत शनिवार रात वह अपने साथी फरमान के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास विद्युत लाइन में आए फॉल्ट को ठीक करने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद शिवकुमार, दिनेश, मोनू व एक अज्ञात युवक ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और मारपीट की गई।