बिजनौर: बिजनौर गंगा बैराज में डूबे आशुतोष की मौत के मामले में दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया गया
Bijnor, Bijnor | Jun 13, 2026 बिजनौर में शनिवार को सुबह करीब 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मंडावर क्षेत्र के रावली गंगा बैराज में डूबने से हुई आशुतोष की मौत के मामले में पीड़ित परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को आशुतोष अपने दोस्तों के साथ गंगा बैराज में नहाने गया था। जहां पर उसकी मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस पर भी कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।