सिंगरौली: बैढ़न वृत अंतर्गत अवैध मदिरा का बिक्रय करने वाले विरूद्ध आबकारी विभाग ने की कार्यवाही, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम के मार्गदर्शन में वृत- वैढन के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई। तलाशी कार्यवाही दौरान रामनरेश शाह पिता प्रेमलाल शाह उम्र 32 वर्ष निवासी - बिलौंजी थाना - वैढन को एमपीईबी चौराहा बिलौंजी आरोपी के गोमती से 05 कागज के कार्टून में देसी मदिरा प्लेन एवं मसाला के 179 पाव बरामद की गई।