मधेपुरा के बिहारीगंज में मवेशी व्यापारी से लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हथियार के बल पर 55 हजार रुपये लूटे गए थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले की जांच जारी है।