मंडला: सांई कृपा भवन में आदर्श चौरसिया महिला मंच द्वारा सामूहिक सुहागले पूजन का आयोजन
Mandla, Mandla | Apr 10, 2026 आदर्श चौरसिया महिला मंच के तत्वावधान में वैशाख माह के पावन अवसर पर शुक्रवार 12 बजे सामूहिक सुहागले पूजन कार्यक्रम का आयोजन सांई कृपा भवन में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर विधि-विधान से पूजन किया। कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय मंत्री अंजना चौरसिया और मंच अध्यक्ष रिंकू रमन चौरसिया की प्रमुख भूमिका रही।