घोड़ाडोंगरी: डंगवा गांव में सास ने शराब पीने से मना किया तो नवविवाहिता ने घर के पीछे आम के पेड़ फांसी लगाकर की आत्महत्या
घोड़ाडोंगरी तहसील के डंगवा गांव में सास ने शराब पीने से मना किया तो नवविवाहिता ने घर के पीछे आम के पेड़ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर दी। सारनी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।