सिमरी: सिमरी निवासी विवाहिता लापता, मां ने कहा-पति मारता था, ससुराल वाले बोले-किसी से था अफेयर
Simri, Buxar | May 16, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की शादी भोजपुर जिले के एक गांव में हुई थी और वह दो बच्चों की मां है। घटना को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच अलग-अलग आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।