पूरनपुर: पूरनपुर एचडीएफसी बैंक में किसान ने बिना बताए फसल बीमा के नाम पर ₹4500 काटने का आरोप लगाते हुए डीएम से की शिकायत
पूरनपुर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शनिवार 2ः30 पर बताया कि किसान बलजीत सिंह का एचडीएफसी बैंक में लिमिट खाता है। आरोप है कि उसको सूचना दिए बगैर उसके खाते से फसल बीमा योजना के नाम पर 4500 रुपए काट लिए गए। जबकि किसान के द्वारा किसी भी तरह का बीमा नहीं कराया गया उसके बाद भी रुपए काट लिए गए। मामले में भाकियू ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है