पूरनपुर: मोहल्ला रजागंज देहांत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसी युवती, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर मोहल्ला रजागंज देहांत की रहने वाली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलस गई। चर्चा है कि युवती के परिजनों ने उसको आग में जलाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह युवती जान बचाकर मौके से भाग निकली और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया जा रहा है कि युवती का मेडिकल कराकर उसको जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।