बीना: गुड्स यार्ड बिजली घर के सामने मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Sep 14, 2025 रविवार सुबह करीब 8:00 पुलिस को सूचना मिली थी कि गुड्स यार्ड बिजली घर के सामने अज्ञात शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद अज्ञात शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी रूप में रखवाया और मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी है जिससे मृतक की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।