बीना: भगत सिंह वार्ड में स्थानीय युवाओं ने 6 संदिग्धों को पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द किया
Bina, Sagar | Sep 14, 2025 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान थे। वही नानक वार्ड एवं भगत सिंह वार्ड में भी चोर गिरोह सक्रिय था जो लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था जिसके चलते स्थानीय युवा रातों में वार्ड में पहरा दे रहे थे। तभी शनिवार रविवार की दरमियानी रात में युवाओं ने घूम रहे संदिग्ध लोगों को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।