धौलछीना: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की चेकिंग, शराब की अवैध तस्करी करते व्यक्ति को बाड़ेछीना से किया गिरफ्तार
पुलिस मीडिया सेल से बुधवार दोपहर करीब 01 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पॉलिटेक्निक तिराहा बाड़ेछीना के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर एक व्यक्ति पुष्कर सिंह सिराड़ी निवासी सिराड़ की चेकिंग की गई। जिसके कब्जे से 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।